KBC Session 9 Episode-36 Quiz In Hindi



KBC Session 09 Episode-36 Quiz In Hindi

https://everestreader.blogspot.com/
       यहाँ पर हमने कौन बनेगा करोड़पति (KBC) के Episode-36 में पूछे गए सभी महत्वपूर्ण प्रश्‍न उत्तर अंकित किये है ये सभी KBC QUIZ’ पहले ही टेलीविज़न पर श्री अमिताभ बच्चन जी द्वारा पूछे जा चुके है यहाँ अंकित किये गए सभी KBC GK QUESTIOS’ आपको केबीसी की तयारी और विभिन्न परीक्षाओ इंटरव्यू में आपके लिए महत्वपूर्ण होंगे.

प्रश्न.1. भागवत पुराण के अनुसार, कौनसा असुर राजा, जो प्रहलाद का पोता था, विष्णु के वामन अवतार से पराजित हुआ था?
(A). महाबली
(B).
विरोचन
(C).
हिरण्‍याक्ष
(D).
रुद्र
उत्तर: (A). महाबली

प्रश्न.2. राज्य सभा के लिए मनोनित होने वाली पहली महिला कौन थी?
(A). फातिमा इस्माइल
(B).
शकुंतला परांजपे
(C).
रुक्मिणी देवी अरुंडेल
(D).
एंजेलीना तिगा
उत्तर: (C). रुक्मिणी देवी अरुंडेल

प्रश्न.3. इनमें से कौनसा शब्द आराम करने की एक वस्तु के साथ-साथ पुलिस पोस्ट के लिए भी इस्तेमाल होता है?
(A). तोशक
(B).
पलंग
(C).
खाट
(D).
चौकी
उत्तर: (D). चौकी

प्रश्न.4. बूंदी और बेसन इनमें से किस मिठाई के प्रकार हैं?
(A). गुलाब जामुन
(B).
लड्डू
(C).
जलेबी
(D).
बालूशाही
उत्तर: (B). लड्डू

प्रश्न.5. जाने क्या दिख जाएकिस राज्य की पर्यटन टैगलाईन है?
(A). राजस्थान
(B).
गुजरात
(C).
छत्तीसगढ़
(D).
उत्तराखंड
उत्तर: (A). राजस्थान

प्रश्न.6. मारे गए गुलफ़ाम’, ‘पंचलाइटऔर लाल पान की बेगम’, लघुकथाओं के लेखक कौन हैं?
(A). महादेवी वर्मा
(B).
जयशंकर प्रसाद
(C).
फणीश्वर नाथ रेणु
(D).
सूर्यकांत त्रिपाठी निराला
उत्तर: (C). फणीश्वर नाथ रेणु

प्रश्न.7. गणित में, ‘चक्रवृद्धिऔर साधारणक्या ज्ञात करने के दो तरीके हैं?
(A). वृत्त का क्षेत्रफल
(B).
ब्याज
(C).
औसत
(D).
गति
उत्तर: (B). ब्याज

प्रश्न.8. भारत की ओर से आधिकारिक रूप से किस फ़िल्म का नामांकन 2018 के ऑस्कर पुरस्कार के लिए किया गया है?
(A). ट्रैप्ड
(B).
अ डेथ इन द गंज
(C).
न्यूटन
(D).
हिंदी मीडियम
उत्तर: (C). न्यूटन

प्रश्न.9. इनमें से किनके पति भारत के प्रधानमंत्री नहीं रहे हैं?
(A). गुरशरण कौर
(B).
शीला गुजराल
(C).
ललिता देवी
(D).
कमला आडवाणी
उत्तर: (D). कमला आडवाणी

प्रश्न.10. इनमें से कौनसा नाम मौर्य ओर गुप्त वंश के राजाओं के नामों में समान है?
(A). अशोक
(B).
स्कंदगुप्त
(C).
चंद्रगुप्त
(D).
कुमारगुप्त
उत्तर: (C). चंद्रगुप्त

प्रश्न.11. इनमें से कौनसे क्रिकेटर की जोड़ी आपस में भाई नहीं हैं?
(A). हार्दिक और क्रुणाल पंड्या
(B).
रोहित और मोहित शर्मा
(C).
इरफान और यूसुफ पठान
(D).
माइक और डेविड हसी
उत्तर: (B). रोहित और मोहित शर्मा

प्रश्न.12. इनमें से कौनसा राष्ट्रीय उद्यान किसी समय में भरतपुर के महाराजा सूरजमल का निजी शिकारगाह था, जहां वे बतखों का शिकार किया करते थे?
(A). कालेसर राष्ट्रीय उद्यान
(B).
वंस्दा राष्ट्रीय उद्यान
(C).
केवलादेव घना राष्ट्रीय उद्यान
(D).
रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान
उत्तर: (C). केवलादेव घना राष्ट्रीय उद्यान

प्रश्न.13. वर्तमान में किस एकमात्र भारतीय राज्य का अपना आधिकारिक झंडा है?
(A). सिक्किम
(B).
कर्नाटक
(C).
मिज़ोरम
(D).
जम्मू और कश्मीर
उत्तर: (D). जम्मू और कश्मीर


Everest Institute

ISO 9001:2015 Certified Institute
Copyright © 2022 'Everest Institute'! All Rights Reserved